उत्तराखंड समाचार

शरारती तत्वों ने आम्बेडकर की प्रतिमा को किया खंडित, गांव में हुआ बवाल

बहबलपुर गांव में शरारती तत्वों ने डा, भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया

भगवानपुर (रुड़की)। बहबलपुर गांव में शरारती तत्वों ने डा, भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। जिसे लेकर गांव में जमकर बवाल हुआ। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया। देर रात तक हंगामा जारी है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव में आम्बेडकर पार्क है। जिसमे डा भीमराव आम्‍बेडकर की प्रतिमा लगी है। बुधवार की देर रात किसी शरारती तत्व ने डा. भीमराव आम्‍बेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। इसकी जानकारी जैसे ही अनुसूचित जाति के ग्रामीणों को हुई तो उनमें आक्रोश हो गया। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी, सीओ मंगलौर पंकज गैरोला, थाना प्रभारी पीडी भट्ट मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण कार्रवाई की मांग करते रहे। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया  कि नई प्रतिमा रखी जाएगी। साथ ही शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन ग्रामीण आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581