उत्तराखंड समाचार

युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से दून पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

मसूरी के छात्राओं को किया जागरूक

देहरादून। आज यातायात पुलिस तथा मसूरी पुलिस टीम द्वारा युवा वर्ग को यातायात, साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज, लंडोर, मसूरी में जागरूकता अभियान चलाया गया। जनजागरूकता अभियान के दौरान छात्राओ को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही यातायात संकेत तथा यातायात नियमों का पालन करने के बारे में बतया गया, इस दौरान छात्रों को जागरूक करने हेतु  यातायात के पम्पलेट भी वितरित किये गए। इस दौरान सभी छात्राओं को नित नये तरीकों से साइबर ठगों द्वारा की जा रही ठगी से बचाव हेतु उनसे बचने के उपायों के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए छात्रों को किसी भी दशा में अपनी गोपनीय जानकारी किसी अन्जान व्यक्ति से साथ साझा नहीं करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओ को नशें के दुष्प्रभावों के सम्बंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस दौरान सभी को महिलाओ से होने वाले अपराधों के सम्बंध में विस्तृत जानकारियां देते हुए उन्हें महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर आकस्मिक स्थिति में तत्काल 112 डॉयल करने एंव नजदीकी थाने में बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

Related Articles

Back to top button