उत्तराखंड समाचारधर्म

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश

केदानाथ धाम मार्ग में स्थित ग्लेशियर के दोनों तरफ वायरलेस सेट के साथ एसडीआरएफ की ड्यूटी लगाई जाय।

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान बारिश एवं बर्फबारी के मौसम अलर्ट एवं नरेन्द्रनगर में प्रस्तावित जी-20 की बैठक की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा कर सम्बन्धित जनपद प्रभारियों को दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश से लेकर यात्रा मार्गों पर स्थित समस्त चैक प्वाइन्ट्स पर यात्रियों को मौसम के पूर्वानुमान के बारे में अवगत कराया जाए। चारधाम यात्रा के दौरान बारिश एवं बर्फबारी के मौसम अलर्ट के बारे में यात्रियों को विभिन्न माध्यमों से भी अपडेट करना सुनिश्चित करें। केदानाथ धाम मार्ग में स्थित ग्लेशियर के दोनों तरफ वायरलेस सेट के साथ एसडीआरएफ की ड्यूटी लगाई जाय। ग्लेशियरों के आस-पास से श्रृद्धालुओं को सावधानीपूर्वक ग्लेशियर पार कराए जाने की व्यवस्था की जाए। कुछ भी असमान्य प्रतीत होने पर दोनो किनारों पर यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रोकने हेतु निर्देशित करें। प्रस्तावित जी-20 बैठक हेतु समय से ड्यूटी चार्ट एवं समस्त व्यवस्थाओं के प्रभारियों की नियुक्ति करने हेतु निर्देशित किया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत डेलीगेट्स हेतु अलग से कॉरिडोर बनाया जाय। प्रत्येक सभास्थल पर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित किये जायें। परमार्थ निकेतन में गंगा आरती के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत ड्रोन एवं स्पेशल राफ्ट का प्रयोग किया जाय। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581