उत्तराखंड समाचारक्राइम

द प्ले बाक्स रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के दौरान किया जमकर हंगामा

मुखानी थाना क्षेत्र के ऊंचापुल में मो. खालिद का द प्ले बाक्स रेस्टोरेंट है।पुलिस के अनुसार रेस्टोरेंट में एक युवक की बर्थडे की पार्टी चल रही थी।

हल्द्वानी: ऊंचापुल में द प्ले बाक्स रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के दौरान जमकर हंगामा हो गया।मुंह पर केक लगाने से गुस्साए दोस्तों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कराया। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।पुलिस ने रेस्टोरेंट स्वामी का 10 हजार, 15 युवाओं का ढाई-ढाई हजार रुपये का चालान किया है। मुखानी थाना क्षेत्र के ऊंचापुल में मो. खालिद का द प्ले बाक्स रेस्टोरेंट है।पुलिस के अनुसार रेस्टोरेंट में एक युवक की बर्थडे की पार्टी चल रही थी। युवक के साथ 30 से अधिक दोस्त पार्टी में पहुंचे थे। केक कटने के बाद एक युवक ने दूसरे के मुंह पर केक लगा दिया। इस पर युवक ने उस पर हाथ उठा दिया।इसके बाद दोनों पक्षों के युवा आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। रेस्टोरेंट का हंगामा सड़क पर आ गया। सूचना पर मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रेस्टोरेंट स्वामी मो. खालिद ने एक कर्मचारी का सत्यापन नहीं कराया था।पुलिस एक्ट में उसका 10 हजार रुपये का चालान किया। इसके अलावा हंगामा करने वाले 15 युवाओं को चिह्नित कर ढाई-ढाई हजार का चालान कर चेतावनी देकर छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट किराए के कमरों में चल रहा था। इस रेस्टोरेंट में पहले भी हंगामे हो चुके हैं। मकान मालिक को रेस्टोरेंट खाली कराने को कहा है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581