एसएसपी दून के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस
शांति व्यवस्था भंग करने वाले 04 व्यक्तियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर दून पुलिस सख्त नज़र आ रहीं है। सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 04 व्यक्तियों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में थाना रायपुर पर सूचना मिली कि थाना क्षेत्रान्तर्गत नेहरूग्राम के पास कुछ लडके सड़क पर एकत्रित होकर हुड़दंग कर रहे है। उक्त सूचना पर थाना रायपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो मौके पर कुछ लडके हो हल्ला कर आपस मे लडाई झगडा कर रहे थे, जिन्हें मौके पर पुलिस द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया किन्तु वे नही माने तथा मारपीट पर उतारू हो गए, मौके पर शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत पुलिस द्वारा 04 व्यक्तियों गौरव जोशी पुत्र श्रीकान्त जोशी निवासी सुन्दरवाला रायपुर देहरादून, उम्र 26 वर्ष, नकूल पुत्र जयपाल सिंह निवासी डोभाल चौक टावर वाली गली नेहरूग्राम रायपुर देहरादून उम्र 36 वर्ष, अतुल पुत्र जयपाल निवासी डोभाल चौक टावर वाली गली नेहरूग्राम रायपुर देहरादून उम्र 34 वर्ष व शिवम पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी डोभाल चौक टावर वाली गली नेहरूग्राम रायपुर देहरादून उम्र- 40 वर्ष को अन्तर्गत धारा 172(2) बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) (BNSS – Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023) में हिरासत में लिया गया।



