उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का कसता शिंकजा

गुण्डा अधिनियम के तहत 01 आदतन अपराधी को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया तड़ीपार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का शिंकजा कसता जा रहा हैं। गुण्डा अधिनियम के तहत 01 आदतन अपराधी को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने तड़ीपार किया हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्त को सहारनपुर उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर ले जाकर जनपद की सीमा से बाहर कर दिया इसके साथ ही निर्धारित अवधि तक जनपद की सीमा में कदम न रखने की स्पष्ट हिदायत दी हैं। पुलिस के अनुसार जिलाधिकारी देहरादून द्वारा अभियुक्त को 06 माह के लिये जिला बदर करने के आदेश दिये थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आदतन/अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्व प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में नेहरुकोलोनी निवासी: आशीष रांगड पुत्र प्रताप सिंह रांगड़ निवासी माता मंदिर रोड मोथारावाला जनपद देहरादून एक आदतन अपराधी है, जिनके विरुद्ध मार पीट, लड़ाई झगड़े व अन्य आपराधिक गतिविधियों से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त का थाना नेहरुकोलोनी पर आपराधिक इतिहास होने एवं अभियुक्त की छवि आम-जनता के मध्य आपराधिक प्रवृत्ती की होने पर जनहित एवं थाना क्षेत्र मे शान्ति व कानून व्यवस्था को सुचारू रखने के दृष्टिगत उक्त अभियुक्त को जिला बदर करने हेतु उसके विरूद्व धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम के तहत रिपोर्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट देहरादून को प्रेषित की गयी थी तथा उक्त रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा आदेश/वाद धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत अभियुक्त को 06 माह के लिए जिला बदर किये जाने सम्बन्धित आदेश निर्गत किये गये। जिसके अनुपालन में आज अभियुक्त को जनपद सीमा के सहारनपुर उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर ढोल बजाकर एवं लाउडस्पीकर से मुनादी कर आमजनता के मध्य व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए जनपद देहरादून से जिला बदर की कार्यवाही की गयी। अभियुक्त को निर्देशित किया गया कि उक्त 06 माह की अवधि मे अभियुक्त जनपद देहरादून की सीमा मे पाया गया तो उसके विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581