उत्तराखंड समाचार

सहस्त्रधारा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तर्ज पर हेलीड्रोम

हेलिकॉप्टर की पार्किंग के अलावा यात्रियों को एयरपोर्ट पर कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

देहरादून। सहस्त्रधारा में अगले यात्रा सीजन तक हेलीड्रोम का निर्माण किया जाएगा। जहां पर यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी। इस हेलीड्रोम की क्षमता 500 यात्रियों की होगी। यात्रा सीजन के दौरान हेली सेवा के लिए यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण अगले यात्रा सीजन से सहस्त्रधारा से भी केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए हेली सेवा संचालन का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि सहस्त्रधारा में आधुनिक सुविधाओं से हेलीड्रोम का निर्माण किया जा रहा है। यूकाडा को अगले साल तक यात्रा सीजन शुरू होने से पहले हेलीड्रोम को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे हेलिकॉप्टर की पार्किंग के अलावा यात्रियों को एयरपोर्ट पर कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। केदारनाथ धाम के लिए सिरसी, गुप्तकाशी, फाटा से संचालित होने वाली हेली सेवा में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। इसे देखते हुए अगले साल से सहस्त्रधारा से केदारनाथ, बदरीनाथ के लिए हेली सेवा संचालित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यूकाडा के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। हेली सेवा संचालन के लिए यूकाडा की ओर से एविएशन कंपनी को आफर दिया जाएगा। डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद देहरादून से भी यात्रियों को सीधे हेली सेवा का लाभ मिलेगा।
यूकाडा की ओर से सहस्त्रधारा हेलीपैड विस्तार के लिए नगर निगम की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम को भूमि के बदले13 करोड़ रुपये भुगतान किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए यूकाडा ने सेवानिवृत्त तहसीलदार से आवेदन मांगें हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581