उत्तराखंड समाचार

भाजपा प्रत्याशी अग्रवाल की सीआरपीएफ जवान के साथ नोकझोंक

भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल करीब साढ़े दस बजे समर्थकों के साथ मुआयना पहुंचे।

ऋषिकेश। ऋषिकेश सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल की सीआरपीएफ के जवान के साथ नोकझोंक हो गई। दरअसल, अग्रवाल समर्थकों के साथ मतदान केंद्र का मुआयना करने पहुंचे। इस दौरान सीआरपीएफ का एक जवान बिना मास्क के नजर आया। अग्रवाल ने मास्क लाने को कहा तो इस पर वहां तनातनी का माहौल बन गया। ऋषिकेश के नाभा हाउस मायाकुंड स्थित मतदान केंद्र का विधानसभा अध्यक्ष और करने भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल करीब साढ़े दस बजे समर्थकों के साथ मुआयना पहुंचे। यहां कुछ लोग ने यह शिकायत कि कि कमरे के अंदर अंधेरा है। इस बात को लेकर प्रेमचंद अग्रवाल ने वहां उपस्थित कर्मचारियों से बातचीत की। इस बीच वहां मौजूद सीआरपीएफ के जवान ने विधानसभा अध्यक्ष को मास्क लगाने के लिए कहा। इस बात को लेकर तनातनी काफी बढ़ गई। इस बीच इनके साथ आए कुछ लोग वीडियो बना रहे थे इस पर भी सीआरपीएफ के जवान ने आपत्ति जताई। मामला इतना गरमा गया कि विधानसभा अध्यक्ष ने सीआरपीएफ के जवान को मौके पर ही डांटना शुरू कर दिया। सीआरपीएफ की ओर से कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब तक विधानसभा अध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ यहां से चले गए थे।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581