उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

नववर्ष के अवसर पर मुख्य सचिव ने की आनंदमय एवं खुशहाल जीवन की कामना

देहरादून 01 जनवरी। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने नववर्ष के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव ने सचिवालय परिवार और पूरे प्रदेशवासियों को नववर्ष कर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्ध, आनंदमय एवं खुशहाल जीवन की कामना की। सचिवालय परिसर में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारीगणों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि यह सचिवालय राज्य की सर्वाेच्च संस्था है। हम सभी इस संस्था के भागीदार हैं, इस राज्य की समस्त नीतियां और महत्त्वपूर्ण निर्णय इसी संस्था से निकलते हैं। इसलिए इस संस्था की गरिमा बनाए रखने और इसके उद्देश्यों को फलीभूत करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। नववर्ष के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना है कि इस संस्था की गरिमा और इसका स्टेटस सिर्फ उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बने। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सेवा के लिए, उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए Whole of Government Approach अपनाते हुए Single Entity के रूप में कार्य करते हुए प्रदेशवासियों के सुख दुख में सहभागी बनना है। इस अवसर पर अपर सचिव श्री नवनीत पाण्डेय, सचिवालय संघ के पदाधिकारी एवं सचिवालय के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581