आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारएंटरटेनमेंटखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनदेहरादून/मसूरीधर्मराजधानी दिल्लीसोशल मीडिया वायरल

ड्रीमी दीवा ने किया तीज महोत्सव का आयोजन

उमंग, उल्लास और संस्कृति के रंगों से सजा तीज समारोह

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 23 अगस्त। हरियाली तीज के पावन अवसर पर आयोजक श्रीमती मोहिनी राज, शालिनी रोहिला एव सगीता गुप्ता आभा गुप्ता ने ड्रीमी दीवा के बैनर तले राजधानी देहरादून में भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और विजेता प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज सेवी श्रीमती सुनीता बक्शी एव पूनम नैथानी द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक लोकगीत, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, तीज के झूले एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने पूरे वातावरण को उमंग और उल्लास से भर दिया। हरियाली तीज समारोह के दौरान आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीज क्वीन प्रतियोगिता में अंडर 50 में आंचल शर्मा एव प्लस 50 में अनीता राज ने बाजी मारी। समारोह में आयोजित बेस्ट मेहंदी प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि समाज सेवी श्रीमती सुनीता बक्शी ने महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाली तीज जैसे पारंपरिक पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर आयोजक मोहिनी राज ने कहा की तीज महोत्सव भारतीय संस्कृति, परंपरा और महिला शक्ति का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा पारंपरिक लोकगीत, नृत्य एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। तीज के पारंपरिक झूले, गीत-संगीत एवं मनोरंजक गतिविधियों ने समारोह में चार-चांद लगा दिए। महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी ने मिलकर तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। महोत्सव के दौरान महिलाओं ने मेहंदी, झूला, लोकगीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्यक्रम स्थल पर तीज के पारंपरिक व्यंजनों और सजावट ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। अंत में आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सिमर भारती, राजलक्ष्मी, रेनू सचदेवा, सुनीता उनियाल, संगीता गुप्ता, अमिता रावत (देव), मीना बिष्ट, शैलू अहलूवालिया, रमा जोशी, संध्या भंडारी, सुमन बिष्ट, जयंत अनुरागवानी, दिव्या वर्मा, अर्चना जोशी, रीना कश्यप, नीरा राज, आभा गुप्ता, शोभा राठिया, शशि गोयल, अंजू रोहिला, अनिता बसंती, देवयानी, जागृति गुप्ता, सीमा नौटियाल, कोमल जैन, सुमन (राजेश), शैल थापा, आरती रघुवंशी आदि उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581