उत्तराखंड समाचार

शांतिकुंज दल राहत सामग्री लेकर चमोली के थराली हेतु रवाना

दल आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुँचकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में वितरित करेगा।

भगवती प्रसाद गोयल

हरिद्वार 30 अगस्त। विगत दिनों चमोली जनपद के थराली में आई आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु शांतिकुंज परिवार ने राहत सामग्री लेकर आज चमोली के लिए रवाना की। शांतिकुंज की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी के निर्देश एवं स्थानीय परिजनों के आग्रह पर राहत दल को हरिद्वार स्थित शांतिकुंज परिसर से रवाना किया गया। दल को शांतिकुंज के व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि ने झंडी दिखाकर विदा किया। इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या व श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि पूज्य गुरुदेव युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा बताए गए सेवा- सूत्रों का पालन करते हुए चमोली जनपद के थराली क्षेत्र के आपदा प्रभावितों तक राहत सामग्री भेजी गयी। संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़े रहना हमारा नैतिक दायित्व है। हमारी यह छोटी-सी पहल आपदा प्रभावितों के लिए संबल बने, यही हमारी कामना है। व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने कहा कि हम आपदा प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुँचाने के साथ ही उन्हें आश्वासन दे रहे हैं कि शांतिकुंज परिवार उनके साथ है। उन्होंने बताया कि दल के साथ 150 परिवारों के लिए राहत सामग्री किट है। प्रत्येक किट में चावल-10 किग्रा, आटा-10 किग्रा, दाल-3 किग्रा, चीनी-3 किग्रा, चायपत्ती, पोहा-2 किग्रा, मसाले, सूखा नाश्ता-3 पैकेट, दूध पाउडर, एक कंबल तथा थाली, गिलास आदि बर्तनों का एक पूरा सेट शामिल है। इस दल में कुल 9 सदस्य शामिल हैं, जिनका नेतृत्व श्री मंगल सिंह गढ़वाल एवं श्री अरुण तोमर कर रहे हैं। यह दल आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुँचकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में वितरित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464