उत्तराखंड समाचार

ब्रह्मपुरी वाल्मीकि बस्ती में पुस्ता टूटने से हुआ भारी नुकसान

भगवत प्रसाद मकवाना ने किया ब्रह्मपुरी वाल्मीकि बस्ती का भ्रमण

देहरादून, 20 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार के नेतृत्व में ब्रह्मपुरी वाल्मीकि बस्ती के निमंत्रण में वृक्षारोपण किया एवं बस्ती भ्रमण कर भारी बारिश से लोगों के घरों में पुस्ता टूटने के कारण पानी घुस जाने से भारी नुकसान हुआ। इस संबंध में मौके पर ही भगवत प्रसाद मकवाना द्वारा क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली से दूरभाष पर वार्ता कर लोगों के नुकसान के बारे में जानकारी दी तथा राहत एवं पुस्ता निर्माण के संबंध में विधायक से कल प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। इस मौके पर भगवत प्रसाद मकवाना पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के साथ धर्मपाल घाघट पूर्व महानगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, मदन बाल्मीकि महानगर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, राजीव राजोरी महानगर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, राजेंद्र मचल मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, विनोद धाकड़ मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा, सुनील राजोरिया पूर्व महानगर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, अनिल कुमार पूर्व महानगर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, कुलदीप कुमार पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, सुधीर कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा, जयपाल टाक श्रीनगर प्रदेश महामंत्री एवं गढ़वाल प्रभारी राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा, राजेंद्र कुमार सोनू तथा क्षेत्र के अन्य महिला पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581