आपका शहरउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

हरिद्वार सांसद ने की राज्यपाल से मुलाकात

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से निकलने वाले अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन और उपयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

देहरादून 18 अगस्त। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को लोक भवन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिकी को मजबूत करने और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के संबंध में राज्यपाल से चर्चा की।राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य में स्थानीय संसाधनों का वैज्ञानिक, तकनीकी और पर्यावरणीय दृष्टि से उचित उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा पलायन को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने इस दिशा में विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों के माध्यम से संभावनाओं का अध्ययन एवं व्यावहारिक मॉडल विकसित करने पर बल दिया। इस अवसर पर श्री रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में उपलब्ध पिरूल, गोबर तथा अन्य जैविक अपशिष्टों को केवल अपशिष्ट न मानकर आर्थिक संसाधन के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जंगलों में बड़ी मात्रा में उपलब्ध पिरूल का वैज्ञानिक एवं तकनीकी तरीके से उपयोग कर ऊर्जा उत्पादन सहित विभिन्न क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे वनाग्नि के जोखिम को कम करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय के अवसर भी सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने गोबर के बहुआयामी उपयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि गोबर से बायोगैस एवं जैव-उर्वरक जैसे उत्पादों के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और शोध के माध्यम से इसमें मौजूद सेल्यूलोज, लिग्निन जैसे घटकों का उपयोग मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने में किया जा सकता है। उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से निकलने वाले अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन और उपयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464