आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने किया स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनंदन

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तरांचल पंजाबी महासभा, जिला महानगर देहरादून की कार्यकारिणी द्वारा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर आज उनका शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 अगस्त को मनाए जाने वाले ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के संबंध में देहरादून एवं हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी भी तीरथ सिंह रावत को दी गई। महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि देहरादून में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एक विशाल कार्यक्रम एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें पंजाबी समाज की विभिन्न बिरादरियों, गुरुद्वारा कमेटियों, मंदिर समितियों तथा बड़ी संख्या में पंजाबी समाज से जुड़े लोगों ने भाग लिया। इस दौरान वर्ष 1947 के विभाजन के समय हुए नरसंहार में अपने प्राण गंवाने वाले पूर्वजों एवं शहीदात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा नई पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी एवं उसके दर्दनाक इतिहास से अवगत कराने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम में राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , रुड़की विधायक एवं मंत्री प्रदीप बत्रा , हरिद्वार के विधायक एवं मंत्री मदन कौशिक, राज्य मंत्री (कैबिनेट स्तर) विश्वास डाबर सहित सैकड़ों लोगों एवं पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने तीरथ सिंह रावत को बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लाखों निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देना, उनके संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करना तथा आने वाली पीढ़ियों को उस त्रासदी के इतिहास से परिचित कराना है।
इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला महानगर देहरादून अध्यक्ष बलदेव पराशर, एडवोकेट ने कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ तीरथ सिंह रावत का शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। उनकी धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रश्मि रावत तथा उनकी सुपुत्री का भी मुँह मीठा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। महासभा ने कहा कि उत्तराखंड के गौरव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया जाना उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। महासभा के अध्यक्ष बलदेव पराशर, एडवोकेट ने कहा कि तीरथ सिंह रावत का सरल, सहज एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणादायी है। राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से उत्तराखंड सहित पूरे प्रदेशवासियों में हर्ष का वातावरण है। उन्होंने श्री रावत को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से संगठन और समाज को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी। उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने एक बार फिर तीरथ सिंह रावत को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री जी. एस. आनंद , प्रदेश कोषाध्यक्ष पी.एस. कोचर, जिला महानगर देहरादून के अध्यक्ष बलदेव पराशर, एडवोकेट, महामंत्री गोविंद मोहन, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती बबिता सहोत्रा, फिल्म अभिनेत्री एवं संपादक एवं ओनर श्रीमती इंदिरा पांधी, विवेक भंडारी, पुनीत बग्गा, रवि वोहरा, मनोज धवन, सुरेंद्र घई, दिलबाग सिंह, डी.एन. दत्ता, प्रमोद गुलाटी, गुरप्रीत छाबड़ा, विजय कथूरिया, सुमन साहनी, मीनू चड्ढा, नीरू छिब्बर, रेणु चड्ढा, किशन शर्मा, रजनी चड्ढा सहित महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464