आपका शहरउत्तर प्रदेश समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

रक्षा राज्य मंत्री निखिल खडसे ने युवा अधिकारियों से राष्ट्र निर्माण का उत्‍प्रेरक बनने का आह्वान किया

'विकसित युवा बनाएगा विकसित भारत' के रोडमैप के साथ लखनऊ में चौथे एवं अंतिम चिंतन शिविर का समापन

नई दिल्ली 19 जुलाई
युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्य विभाग का चौथा क्षेत्रीय चिंतन शिविर आज लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संपन्न हुआ। इसके साथ ही “विकसित युवा बनाएगा विकसित भारत” विषय पर आयोजित राष्‍ट्रव्यापी क्षेत्रीय परामर्श श्रृंखला का समापन हो गया। “समाधान से संकल्प” विषय के इर्द-गिर्द घूमता शिविर का दूसरे दिन पहले दिन के विचार-विमर्श से प्राप्त सुझावों एवं अनुशंसाओं को ठोस कार्यनीतियों में परिवर्तित करने पर केन्द्रित रहा, ताकि युवा-केन्‍द्रित शासन को मजबूत किया जा सके तथा जमीनी स्तर पर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
सत्र को संबोधित करते हुए केन्‍द्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर, युवा अधिकारियों की राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा, “आप जमीनी स्तर पर कार्य करते हैं, इसलिए चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझते हैं, सही प्रश्न उठाते हैं और उनके व्यावहारिक समाधान खोजते हैं। आपकी यही प्रतिबद्धता प्रत्येक प्रस्तुति में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।”

मैदानी स्तर पर कार्यरत अधिकारियों के समर्पण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि माय भारत, अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी), प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) तथा फिट इंडिया पर दी गई प्रस्तुतियाँ क्षेत्र में काम करने वाले अधिकारियों की जमीनी प्रतिबद्धता और स्थानीय चुनौतियों की व्यावहारिक समझ को दर्शाती है। उन्होंने कहा, “यह केवल एक कर्तव्य नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। युवाओं को अपने करियर के निर्माण के साथ-साथ देश को आगे ले जाने के बारे में भी सोचना होगा। भारत का भविष्य वही लिखेंगे, और प्रत्येक के पास युवाओं का हीरो बनने का अवसर है।”
चिंतन शिविर के दौरान पेश प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि वे जमीनी स्तर पर कार्यरत अधिकारियों की प्रतिबद्धता, परिश्रम और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि माय भारत, अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी), प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) तथा फिट इंडिया जैसी पहलों ने यह सिद्ध किया है कि किस प्रकार मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन से नीतियों के बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।

युवा कार्य विभाग के संयुक्त सचिव श्री शिव रतन ने कहा कि विभिन्न मंत्रालयों द्वारा माय भारत के साथ साझेदारी में बढ़ती रुचि इस बात का प्रमाण है कि यह मंच युवा सहभागिता और राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने अधिकारियों से राज्य सरकारों, शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय हितधारकों के साथ सहयोग को और अधिक मजबूती देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत साझेदारियाँ विभाग की पहुँच और प्रभावशीलता को और बढ़ाएँगी। उन्होंने कहा, “प्रत्येक राज्य की अपनी चुनौतियाँ हैं और हर चुनौती के लिए राज्य-विशिष्ट समाधान आवश्यक है। हमारा ध्यान स्थानीय समस्याओं के स्थानीय समाधान विकसित करते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर होना चाहिए, साथ ही विकसित भारत की राष्ट्रीय कल्‍पना के अनुरूप आगे बढ़ना चाहिए।”

अधिकारियों को संबोधित करते हुए माय भारत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. प्रियंका शुक्ला ने चिंतन शिविर के दौरान अधिकारियों के पूरे समय सक्रिय होकर भाग लेने की सराहना की और उन्हें युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नवोन्मेषी दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि माय भारत की सफलता युवाओं को स्वयंसेवा, नेतृत्व और सामुदायिक सहभागिता के सार्थक अवसर प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने में निहित है। साथ ही, उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विभिन्न राज्यों की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का प्रभावी दस्तावेजीकरण किया जाए और उन्हें व्यापक स्तर पर लागू किया जाए, ताकि उनके सफल अनुभवों का अधिकाधिक लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464