उत्तराखंड समाचार

खाद की कमी से फिर परेशान उत्तराखंड के किसान : हरीश रावत

सहकारिता मंत्री के घर के बाहर उपवास करेगे पूर्व मुख़्यमंत्री

देहरादून।  उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख़्यमंत्री हरीश रावत ने आज अपने फेसबुक एकाउंट मे पोस्ट के माध्यम से कहा की किसान खाद की कमी से फिर परेशान हैं, हरिद्वार से लेकर उधमसिंहनगर तक सहकारिता विभाग जिसको खाद की व्यवस्था करवानी है यूरिया, एन.पी किसानों को नहीं मिल पा रही है। उत्तराखंड के हिस्से का यूरिया आदि बाहर सप्लाई हो रहा है। मगर सहकारिता विभाग कानों में उंगली डाले हुए बैठा हुआ है। पूर्व मुख़्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की यदि दो-तीन दिन में स्थिति नहीं सुधरती है, तो उनके सामने दो विकल्प हैं। एक तो सहकारिता मंत्री के घर पर उपवास करूं और दूसरा यह है कि अपने घर आवास पर उपवास करूं। एक पूर्व मुख्यमंत्री के लिए मंत्री के घर पर उपवास करना उन्हे उचित प्रतीत नहीं हो रहा है। लेकिन परिस्थितियां व्यक्ति को बाध्य कर सकती हैं, किसानों के हित में वह यह भी निर्णय ले सकता हूं कि सहकारिता मंत्री के घर के बाहर उपवास करूं।

 

 

Related Articles

Back to top button