प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया
गणमान्य व्यक्तियों ने भवानीपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पैतृक घर का दौरा किया और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की

नई दिल्ली ,9 .जुलाई
संस्कृति मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार के सहयोग से भारत केसरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के दो वर्षीय आधिकारिक समारोह के अंतर्गत 6 जुलाई 2026 को कोलकाता के मिलन मेला प्रांगण में एक विशेष स्मारक कार्यक्रम का आयोजन किया।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव श्री मनोज अग्रवाल, संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल और अन्य विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
संस्कृति मंत्रालय ने भारत केसरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में 2025 में दो साल के राष्ट्रव्यापी समारोह की घोषणा की थी, ताकि दूरदर्शी राजनेता, शिक्षाविद, सांसद और राष्ट्रवादी नेता की अमिट विरासत का सम्मान किया जा सके, जिनके योगदान ने भारत के राजनीतिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और औद्योगिक परिदृश्य को महत्वपूर्ण रूप से आकार दिया।
6 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम तीन प्रमुख स्थानों पर हुए, जिनमें संस्कृति मंत्रालय द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार के सहयोग से आयोजित स्मारक समारोहों के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया।
मुख्य कार्यक्रम स्थल ‘मिलन मेला प्रांगण’ में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और उनकी विरासत को समर्पित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई थी।। दुर्लभ तस्वीरों, अभिलेखीय दस्तावेजों, व्यक्तिगत कलाकृतियों और आकर्षक मल्टीमीडिया प्रदर्शनों के माध्यम से, प्रदर्शनी ने उनकी व्यक्तिगत यात्रा, वैचारिक दृष्टि, शैक्षिक सुधारों और भारत के लोकतांत्रिक संस्थानों और औद्योगिक विकास को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया।
प्रदर्शनी को एक अतिरिक्त दिन के लिए खुला रखा गया ताकि आम जनता, विशेषकर विद्यार्थी, ऐतिहासिक वृत्तांत का अनुभव कर सकें। सनत रॉय चौधरी गर्ल्स इंस्टीट्यूशन, एआईडब्ल्यूसी बुनियादी विद्यापीठ गर्ल्स हाई स्कूल, सूरह कन्या हाई स्कूल, बेलेघाटा देशबंधु हाई स्कूल कुछ ऐसे विद्यालय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के राज्यव्यापी समारोह के हिस्से के तौर पर, पश्चिम बंगाल के ज़िलों और ब्लॉकों में आयोजित कई स्थानीय कार्यक्रमों के ज़रिए भी इस प्रदर्शनी को दिखाया गया। इन समारोहों में व्यापक भागीदारी और जागरूकता अभियान देखने को मिले, जो इस अवसर पर जनता की व्यापक सहभागिता को दर्शाते हैं। राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 47 उपमंडल, 341 ब्लॉक, 7 नगर निगम और 120 नगरपालिकाएं शामिल थीं।
इसके अतिरिक्त, पश्चिम बंगाल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, दृष्टिकोण और योगदान से छात्रों और आम जनता को परिचित कराने के लिए व्याख्यान, प्रदर्शनियाँ, सेमिनार, निबंध प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य स्मृति गतिविधियों का सक्रिय रूप से आयोजन किया। व्यापक भौगोलिक कवरेज और स्थानीय प्रशासनिक निकायों, शिक्षण संस्थानों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने यह सुनिश्चित किया कि समारोह राज्य के हर कोने तक पहुँचे, जिससे यह स्मरणोत्सव समावेशी और प्रभावशाली बन गया।थे जहाँ से विद्यार्थी प्रदर्शनी में प्रस्तुत ऐमिलन मेला प्रांगण में आयोजित स्मारक कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिम बंगाल के पारंपरिक लोक रूपों की समृद्ध विविधता को दर्शाते हुए 115 कलाकारों द्वारा भव्य स्वागत के साथ हुआ।
मिलन मेला प्रांगण में आयोजित स्मारक कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिम बंगाल के पारंपरिक लोक रूपों की समृद्ध विविधता को दर्शाते हुए 115 कलाकारों द्वारा भव्य स्वागत के साथ हुआ।




