आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

प्रथम श्वास फाउंडेशन एवं दून सिटिजन्स काउंसिल द्वारा 100 छातों का वितरण

देहरादून, 8 जुलाई। प्रथम श्वास फाउंडेशन एवं दून सिटिजन्स काउंसिल द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सब्जी एवं फल विक्रेताओं (ठेला एवं रेहड़ी संचालकों) को गर्मी एवं बारिश से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 100 छातों का वितरण किया गया। इस सेवा अभियान का उद्देश्य उन मेहनतकश लोगों के प्रति सम्मान और सहयोग व्यक्त करना था, जो प्रतिदिन विपरीत मौसम की परिस्थितियों में भी अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए निरंतर कार्य करते हैं। संस्था के सदस्यों ने उन्हें छाते भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित कार्य वातावरण तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर प्रथम श्वास फाउंडेशन की संस्थापक अनामिका जिंदल ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक संवेदनशीलता और सहयोग पहुँचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं और समाज को अधिक मानवीय एवं सहयोगी बना सकते हैं। कार्यक्रम में डॉ. डी. एस. मान, डॉ. एस. फ़ारूक, डॉ. आर. के. बक्शी, श्री प्रमोद कपूर, श्री त्रिलोचन सिंह, डॉ. खेरा, सुश्री संस्कृति जिंदल, डॉ. शैलेंद्र कौशिक, श्री नरेंद्र, डॉ. मुकुल शर्मा तथा UPES के छात्र-छात्राएँ मेधावी, रुद्राक्ष, श्रेय, नंदिता, राघव, कैरोल, तुषानी, नियति, मंथन एवं विधान उपस्थित रहे। सभी ने इस सामाजिक पहल में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। प्रथम श्वास फाउंडेशन एवं दून सिटिजन्स काउंसिल ने समाज के सभी नागरिकों से ऐसे सेवा कार्यों में आगे आकर सहयोग करने का आह्वान किया, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता, संवेदनशीलता और मानवीय सेवा का संदेश निरंतर पहुँचता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464