उत्तराखंड समाचारक्राइम

तीन घरों को खंगालने वाला आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने मयूर विहार निवासी शिक्षक समेत तीन घरों को खंगालने वाले चोर को गिरफ्तार किया है

रुड़की: पुलिस ने मयूर विहार निवासी शिक्षक समेत तीन घरों को खंगालने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से चोरी के जेवरात बरामद हुए हैं। आरोपित उस समय पकड़ा गया जब वह चोरी का माल बेचने जा रहा था।

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र में पिछले कुछ समय में चोरी की कई वारदाते हुई थी। चोरी की वारदात का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस पर काफी दबाव था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान, वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार की टीम आरोपितों की तलाश में लगी थी। शुक्रवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपित चोरी का माल बेचने के लिए गंगनहर पटरी से होकर जा रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने पुलिस टीम के साथ मिलकर आरोपित को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक चेन, एक अंगूठी, तीन जोड़ी पाजेब, तीन चांदी के सिक्के, एक मोबाइल और एक सब मर्सिबल का मोटर बरामद किया। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की तो उसने अपना नाम गुलाब सिंह निवासी ग्राम हलालपुर, जिला सहारनपुर, उप्र हाल निवासी माजरा, कोतवाली रुड़की बताया। आरोपित ने बताया कि उसने तीन घरों में चोरी को अंजाम दिया था। बताया कि उसकी पत्नी आदर्शनगर निवासी ज्योत्सना पार्सन के सफाई का काम करती है। इसलिए उसका ज्योत्सना के घर में आना जाना था। इसका फायदा उठाते हुए उसने छह फरवरी 2022 को ज्योत्सना के घर से जेवरात चोरी किए थे। इसके अलावा 18 फरवरी को क्षेत्र के भंगेड़ी गांव में रतन सिंह नेगी के घर से भी जेवरात और अन्य सामान चोरी किया था। इसके बाद आरोपित ने 17 मार्च 2022 को हरिद्वार रोड स्थित मयूर विहार कालोनी में शिक्षक टोनी के घर से भी लाखों के जेवरात चोरी किए थे। पुलिस आरोपित से अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी ले रही है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि संपर्क में रहने वाले अन्य व्यक्तियों की कुंडली खंगाली जा रही है। जेवरात बेचकर पत्नी के खाते में जमा कराई थी रकम: पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ जेवरात 80 हजार रुपये में बेच दिए थे। इसके बाद उसने 80 हजार रुपये बैंक आफ बड़ौदा में अपनी पत्नी के बैंक खाते में जमा करा दिए थे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपित की पत्नी का बैंक खाता होल्ड करा दिया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581