उत्तराखंड समाचारधर्म

नागरिक सुरक्षा संगठन ने किया वृक्षारोपण

श्री शिव मंदिर में नागरिक सुरक्षा संगठन ने किया वृक्षारोपण

देहरादून, 28 जुलाई। आज प्रातः 8:00 बजे मोती बाजार स्थित श्री शिव मंदिर में नागरिक सुरक्षा संगठन पोस्ट दक्षिण प्रभाग द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रागण में नीम, आंवला, पारिजात, हरसिंगार, रुद्राक्ष, बेलपत्र इत्यादि के 24 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में पोस्ट 7 के सभी वार्डनों सहित पोस्ट 3 दक्षिण प्रभाग के पोस्टवार्डन राम कुमार शर्मा तथा सेक्टर वार्डन रविंद्र यादव सहित आई सीओ विजेंद्र कुमार एवं वार्डन के बच्चे भी उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के उपरांत सेक्टर वार्डन रोहित गुप्ता की ओर से मासिक बैठक का आयोजन उनके निवास स्थान पर किया गया। पोस्ट वार्डन पंकज जैन द्वारा बैठक में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पर तथा स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम पर चर्चा की गई तथा सभी वार्डनो को बारिश के मौसम में अपने-अपने क्षेत्र में गिरासू भवनों से चौकन्ना एवं सक्रिय रहने के लिए कहा गया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581