उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

नर्सिंग अभ्यर्थियों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय ले सरकारः गणेश गोदियाल

सरकार अब तक उनकी सुध लेने तक नहीं पहुंची

देहरादून 12 मई. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड के आंदोलनरत नर्सिंग अभ्यर्थियों के धरना स्थल पर पहुंच कर अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर धरनारत नर्सिंग अभ्यर्थियों को अपना समर्थन देते हुए राज्य सरकार से उनकी न्यायोचित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की। ज्ञातव्य हो कि ने नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड के आंदोलनकारियों द्वारा अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर लंबे समय से धरना-प्रदर्शन एवं अनशन किया जा रहा है। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कांग्रेसजनों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर नर्सिंग कर्मचारियों को समर्थन देते हुए उनकी जायज मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने आंदोलनरत नर्सिंग अभ्यर्थियों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि बेहद चिंताजनक बात यह है कि पिछले 35 घंटे से अधिक समय से हमारी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला जी और कुछ नर्सिंग अभ्यर्थी परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढे हुए हैं, लेकिन सरकार अब तक उनकी सुध लेने तक नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि संवेदनहीन सरकार को नर्सिंग अभ्यर्थियों की आवाज सुननी चाहिए।
इस अवसर पर मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रदीप थपलियाल, जगदीश धीमान, प्रदेश सचिव राजीव तोमर, सुनित सिंह राठौर, प्रवक्ता मोहन काला, हुकुम सिंह कठैत, ब्लाक अध्यक्ष ललित भद्री, राकेश सिंह मिया, वीरेन्द्र पंवार, विनीत प्रसाद बंटू, विनोद धनोसी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button