उत्तराखंड समाचार

प्रेम नगर थाना क्षेत्र में मिला बम

सूचना पर मै थानाध्यक्ष मय फोर्स के तुरन्त मौके पर पंहुचा तो देखा की दो सिमेन्ट के पिलरो कें बीच में बम पडा हुआ था,

देहरादून, 07जून। आज समय 1800 बजे चीता 24 द्वारा प्रेम नगर पुलिस को सूचना दी गयी की कोल्हूपानी क्षेत्र मे आईएमए की बाउन्ड्री पिछले क्षेत्र मे 01 बम पडा है जिसपर 51 MM BOMB लिखा है। सूचना पर मै थानाध्यक्ष मय फोर्स के तुरन्त मौके पर पंहुचा तो देखा की दो सिमेन्ट के पिलरो कें बीच में बम पडा हुआ था, जिसपर 51 MM BOMB लिखा है। प्रेम नगर थाना प्रभारी द्वारा तुरन्त फोर्स की मदद से उक्त स्थल को खाली कराते हुये पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून, पुलिस अधीक्षक नगर तथा आईएमए के अधिकारीगण को अवगत कराया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर तथा बीडीएस टीम को भेजा गया। उचाधिकारीगण के निर्देशन में थाना पुलिस तथा बी0डी0एस टीम द्वारा उक्त बम को डिफ्यूज किया गया। थाना प्रेमनगर पुलिस के द्वारा मौके की संवेदनशीलता को देखते हुये किये गये त्वरित कार्य जिससे की बम फटने से होने वाली जनहानि को रोका जा सका पर क्षेत्रावासियों द्वारा आभार व्यक्त करते हुये प्रशंसा की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464