आपका शहरउत्तराखंडदेहरादूनधर्म

स्वर्गीय रमन प्रसाद गोस्वामी को राहुल गांधी सहित उद्धव ठाकरे ने अर्पित की

शुभम गोस्वामी को माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ का दशम महंत घोषित किया

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ में हुए सादा समारोह में शुभम गोस्वामी को मंदिर का दशम महंत विधि विधान से पूजा पाठ करने के बाद घोषित किया गया। सभी धार्मिक अनुष्ठान आचार्य शेलेंद्र ममगाईं, प्रवीण जुयाल, अनूप ने किये। इस अवसर पर शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने कहा की महंत शुभम गोस्वामी एक बहुत ही मिलनसार, धार्मिक प्रवति एव सभी को साथ लेकर चलने के लिए जाने जाते है। इनका जन्म २४ अक्टूबर १९९३ को हुआ। इन्होंने बी टेक एमबीए तक पढ़ाई की है। महंत शुभम गोस्वामी, स्वर्गीय नवम महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के सुपुत्र है। महंत रमन का देवलोक गमन २९ अप्रैल २०२६ को हो गया था। आज ही उनकी श्रद्धांजलि सभा हरिद्वार रोड पर आयोजित की गई थी। हजारों की संख्या में भक्त जन उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुचें। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, शिवसेना प्रमुख उद्धव बाला साहेब ठाकरे ने अपने शोक संदेश में महंत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना, गरिमा दासोनी, वैभव वालिया, सिदार्थ अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विनय गोयल, अजय सूद, सुनील उनियाल गामा, शिवम गोयल, अमित कर्णवाल, एव मंदिर सेवा दल के सदस्य व हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581