उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादून

वृद्ध व्यक्ति से नगदी छीनने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक युवक द्वारा झपट्टा मारकर नकदी चोरी कर ली

देहरादून। आज कोतवाली विकासनगर को सूचना प्राप्त हुई कि विकासनगर बाजार में स्थान हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक्स के पास एक वृद्ध व्यक्ति सरदार सिंह तोमर पुत्र श्री मोहर सिंह तोमर निवासी लक्ष्मणपुर विकासनगर, जो कि सामान खरीदने बाजार आये थे, की जेब से एक युवक द्वारा झपट्टा मारकर नकदी चोरी कर ली है। प्राप्त सूचना पर चौकी प्रभारी बाजार मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पंहुचे, जिनके द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से उक्त युवक लक्की पुत्र प्रवेश निवासी उनिदा, थाना गुन्दगा, जिला भोपाल उम्र 19 वर्ष को पकड कर गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी गति नकदी 2000/- रुपये बरामद की गई। युवक के विरुद्ध थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा 304(2)/317(2)BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Back to top button