उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादून

पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुये सीएम धामी

देहरादून। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने माननीय केंद्रीय मंत्रियों एवं विभिन्न प्रदेशों से पधारे माननीय मुख्यमंत्रियों से भी भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एवं समस्त मंत्री परिषद् को शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता पश्चिम बंगाल को प्रगति, सुशासन और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। साथ ही केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचेगा, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581