उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनन्यूज़

खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशो के क्रम में विकासनगर पुलिस ने भारत सरकार द्वारा संचालित संचार सारथी (CEIR पोर्टल) पोर्टल पर विकासनगर क्षेत्र से गुमशुदा मोबाईल फोनो को ट्रेसिंग में लगाते हुए उनकी बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। उक्त प्रयासों के क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस भारत सरकार द्वारा संचालित संचार सारथी (CEIR पोर्टल) पोर्टल के माध्यम से करीब 300000/- ₹ कीमत के 15 मोबाईल फोनों को बरामद कर आज दिनाँक 01/05 2026 को कोतवाली विकासनगर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उक्त सभी मोबाईलो को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपने खोये मोबाइल वापस पाकर उक्त सभी व्यक्तियों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा अभी तक थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से गुम हुए करीब 12 लाख 40 हज़ार रु० कीमत के 62 मोबाईल फोनों को CEIR पोर्टल के माध्यम बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किया गया हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581