उत्तराखंड समाचार

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन

आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी आईसीएफएआई कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देश पर आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी आईसीएफएआई कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। उनके द्वारा वहां स्थापित लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। इस दौरान सचिव द्वारा यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे विधि के छात्रों के साथ बातचीत की गई तथा उन्हें बताया गया कि वे किस प्रकार से अपने आस- पास के गांवों के व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत करा सकते हैं। इस दौरान विधि के छात्रों के साथ कई अन्य विषयों पर बातचीत कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया तथा यूनिवर्सिटी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ भविष्य में जुड़कर आम जनता के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउंसिल नीतिश भी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581