उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनन्यूज़

यातायात के नियमों का उल्लंघन : वायरल हुई रील, मोटर साईकिल सीज

देहरादून। एसएसपी दून के निर्देशन में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत दून पुलिस की कार्यवाही जारी रहीं।
यातायात के नियमों का उल्लंघन करना 5 व्यक्तियो को भारी पड़ गया। जब उनकी रील वायरल हुई तो पुलिस ने मोटर साईकिल सीज कर दी। देहरादून पुलिस द्वारा वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर यातायात नियमो का उल्लघंन करने वाले 05 व्यक्तियो पर वैधानिक कार्यवाही भी की।
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों एव नियमों का उल्लंघन करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत भानियावाला क्षेत्र मे 01 मोटरसाइकिल पर 05 युवक सवार होकर जाते दिख रहे थे, जिससे इस प्रकार खतरनाक ढंग से वाहन चलाने के कारण उक्त वाहन पर सवार उक्त युवको सहित आमजन के जीवन को खतरा उत्पन्न हो रहा था तथा इससे न केवल राहगीरों को असुविधा हो रही थी, बल्कि क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक शांति भी प्रभावित हो रही थी । वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त वाहन पर सवार युवको के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के कडे निर्देश दिए गए, निर्देशों के अनुपालन में डोईवाला पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर स्थापित CCTV कैमरो का अवलोकन करते हुए जांच-पड़ताल कर वीडियो में दिख रहे वाहन और चालक की तलाश व पहचान किए जाने के अनुक्रम मे वाहन का पंजीकरण संख्या: सं0- UK07DQ- 9644 (स्पेलन्डर) होना प्रकाश मे आया, पंजीकरण संख्या से मोटर साईकिल स्वामी के नाम-पते की जानकारी होने पर पूछताछ मे मोटर साईकिल पर सवार उक्त 05 युवको की जानकारी पुलिस को हुयी, जिसके आधार डोईवाला पुलिस द्वारा उक्त 5 युवको को तलाश कर आज मोटर साईकिल सहित चौकी जौलीग्रान्ट पर लाया गया। जहां चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट द्वारा उपरोक्त मोटरसाइकिल UK07DQ- 9644 (स्पेलन्डर) व चालक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए उक्त वाहन को एमवी एक्ट (एमवी एक्ट) के अंतर्गत सीज़ किया गया तथा मोटर साईकिल पर सवार अन्य 04 व्यक्तियों का पुलिस अधिनियम मे चालान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464