उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

दून पुलिस की नई पहल आमजन को कराती सुरक्षा का अहसास

देहरादून, 04 अप्रैल। एसएसपी दून के निर्देशों पर तड़के से ही पुलिस की अलग-अलग टीमें मैदान में उतरी और मार्निंग वॉक पर जाने वाले बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों के साथ साथ अपने काम पर जाने वाली महिलाओं को सुरक्षा का अहसास दिलाने गौरा पुलिस तथा यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया।सार्वजनिक पार्कों व अन्य स्थानों पर गौरा पुलिस तथा यातायात पुलिस द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए आमजन से वार्ता की और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग कर आवश्यक पूछताछ की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आमजन की सुरक्षा हेतु सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा रात्रि एवं दिन में लगातार सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाते हुए संदिग्धों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में आज प्रातः से ही सभी थाना क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक स्थानों/ पार्कों के पास गौरा पुलिस टीम तथा यातायात पुलिस की टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रातः मॉर्निंग वॉक तथा अपने काम पर जाने वाले व्यक्तियों से पुलिस टीमों द्वारा बातचीत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा एवं सहायता हेतु उपलब्ध है। इस दौरान अनावश्यक एवं संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा दिन – रात लगातार सम्पूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581