उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक

देहरादून। टिहरी गढ़वाल सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा की आज प्रातः क्वानू-मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हिमाचल परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है। इस दुःखद घटना में प्रभावित सभी यात्रियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जाना सराहनीय है। घायलों के समुचित उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी यात्री सकुशल हों, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button