उत्तराखंड समाचार

राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

ऐतिहासिक राष्ट्रपति निकेतन 24 जून से आम जनता के लिए किया जाएगा ओपन

देहरादून 05 जून। राष्ट्रपति भवन सचिवालय के अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने आज देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को अपने- अपने विभाग से संबंधित कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व अपर सचिव डॉ0 गुप्ता ने समुचित परिसर एवं पार्क का निरीक्षण करते हुए, निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रपति के भ्रमण से पूर्व सभी तैयारिया पूर्ण करेंगे उत्तराखंड देहरादून के राजपुर रोड़ पर स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति निकेतन 24 जून से आम जनता के लिए ओपन किया जाएगा। जिसका पास राष्ट्रपति आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन प्राप्त होगी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 20 जून 2025 को देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन 21 एकड़ और राष्ट्रपति तपोवन 19.5 एकड़  को सार्वजनिक करेगी तथा 132 एकड़ के  राष्ट्रपति उद्यान की आधारशिला रखेंगी। अपर सचिव डॉ. गुप्ता ने राष्ट्रपति निकेतन, राष्ट्रपति तपोवान और राष्ट्रपति उद्यान में संचालित नवनिर्माण कार्याे की प्रगति समीक्षा की और राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पूर्व सभी निर्माणाधीन कार्यों एवं तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि माननीय  राष्ट्रपति उत्तराखंड राज्य को बड़ी सौगात देने जा रही है। देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन जहां पहली बार आम जनता के लिए खोला जाएगा। वहीं राष्ट्रपति निकेतन परिसर में बन रहे राष्ट्रपति उद्यान से देहरादून को ग्रीन स्पेस (हरा-भरा स्थान) की बड़ी सौगात मिलेगी। इससे पूरे शहर और आम लोगों को दीर्घकाल तक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि 132 एकड़ भूमि पर बन रही राष्ट्रपति उद्यान की, माननीय राष्ट्रपति आगामी 20 जून को इसकी आधार शिला रखेंगी। जो कि अगले वर्ष जुलाई 2026 तक तैयार होकर जनता के लिए खोला जाएगा। इस उद्यान में विश्व स्तरीय सुविधाएं, नवीन डिजाइन, टिकाऊ व्यवस्थाओं के साथ-साथ हरियाली, स्वास्थ्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी प्रमुख केंद्र होगा। राजपुर रोड पर स्थित राष्ट्रपति निकेतन में एक आगंतुक सुविधा केंद्र, कला प्रदर्शनियों के साथ एक क्यूरेटेड हेरिटेज बिल्डिंग, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए एक एम्फीथियेटर, स्मारिका की दुकान और कैफेटेरिया, संरक्षित अस्तब, लिली तालाब, रॉकरी तालाब, गुलाब उद्यान और पेर्गाेला जैसे दर्शनीय तत्व शामिल हैं। बगल में राष्ट्रपति तपोवन है। तपोवन में प्रकृति के मनोरम रास्ते, लकड़ी के पुल, पक्षियों को देखने के लिए मचान और ध्यान लगाने के लिए जगहें आदि शामिल है। जो विरासत पारिस्थितिकी पर्यटन और सार्वजनिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। बैठक में निदेशक राष्ट्रपति सचिवालय स्वाति शाही, पीआरओ राष्ट्रपति भवन कुमार समरेश, प्रबंधक जॉय कुमार शाह, सचिव लोनिवि पंकज पांडेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सहित लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, वन, पेयजल, परिवहन, विद्युत आदि सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464