उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

छात्रों के बीच पहुँचकर दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला

देहरादून 22 जनवरी। दून पुलिस ने छात्रों के बीच पहुँचकर जागरूकता की पाठशाला चलाई। साइबर अपराधों से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार आम जनमानस को जागरूक करने के लिये जागरूकता अभियान चलाया जा रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा आम-जन को जागरूक करते हुए साइबर अपराधों से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में आम जनमानस को जागरूक किये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को अपने- अपने क्षेत्रों में आम जनमानस तथा स्कूली छात्र, छात्राओ के बीच जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों, स्कूल- कॉलेजो आदि जगहों पर जाकर लगातार जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

आज साइबर क्राइम सेल देहरादून द्वारा पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उपस्थित छात्र/छात्राओं, अध्यापकगणो तथा सीआरपीएफ, पुलिस विभाग के ट्रेनिंग कर रहे रिक्रूटो को नशे के दुष्प्रभावों तथा साइबर अपराधों एवं उससे बचाव के तरीकों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। नशे के दुष्प्रभावों के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए छात्र, छात्राओं को समझाते हुए बताया गया कि कैसे नशे गिरफ्त में आकर मासूम बच्चे अपना भविष्य बर्बाद करते हुए अपराध की राह पर चलने को मजबूर हो जाते है। सभी छात्र, छात्राओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए उन्हें नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। साथ ही छात्र/छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के उपायों की जानकारी देते हुए बताया की अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करना एवं सोशल मीडिया पर निजी जानकारी देना गंभीर अपराध का कारण बन सकता है।  जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं छात्रों को सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र, छात्राओं द्वारा नशा-मुक्त एवं साइबर-सुरक्षित समाज बनाने का संकल्प लिया गया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581