उत्तराखंड समाचार

दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार

दून पुलिस द्वारा की जा रही पहल की सभी बुजुर्गों द्वारा प्रसंशा करते हुए पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ फेरकर अपना आशीर्वाद दिया।

देहरादून 15 सितंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजन से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम लेते हुए उनकी हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में आज दून पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन्स से मुलाकात कर उनकी कुशलता पूछते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गयी, साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडने पर सहायता हेतु चीता पुलिस तथा उच्चाधिकारियों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराये गये। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा सभी बुजुर्गों को साइबर क्राइम के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया। दून पुलिस द्वारा की जा रही पहल की सभी बुजुर्गों द्वारा प्रसंशा करते हुए पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ फेरकर अपना आशीर्वाद दिया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464