उत्तराखंड समाचारक्राइम

नकली नोट छापने वाले अंतरराज्जयीय गिरोह के दो लोग गिरफ्तार

तलाशी लेने पर कार से 50 हजार की रकम मिली।

रुड़की: खानपुर पुलिस ने चेकिग के दौरान नकली नोट छापने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो लोग गिरफ्तार किए हैं। दोनों लोग 50 हजार के नकली नोटों की खेप कार से लेकर जा रहे थे। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

रुड़की स्थित एसपी देहात कार्यालय में प्रेस वार्ता में एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि खानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग क्षेत्र में दुकानों पर सामान खरीदने के बहाने से नकली नोट खपा रहे हैं। पुलिस इस गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही थी। इसी बीच बुधवार देर शाम खानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल पुलिस टीम के साथ उप्र के बार्डर पर दल्लावाला गांव के समीप चेकिग कर रहे थे। पुलिस टीम ने एक क्वीड कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से 50 हजार की रकम मिली। सभी नोट सौ-सौ के थे। जांच करने पर पता चला कि सभी नोट नकली हैं। इसके चलते पुलिस दोनों को थाने ले आई। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों के नाम कुर्बान उर्फ लालू निवासी सलेमपुर, थाना रानीपुर, हरिद्वार और मनोज निवासी झिझाना, जिला शामली, उत्तर प्रदेश है। पूछताछ मे कुर्बान ने बताया कि वह घर पर ही कंप्यूटर और प्रिटर के जरिये नकली नोट छापता है। अपने साथी मनोज के साथ वह नकली नोट दुकानों पर चलाते हैं। पुलिस ने कुर्बान के घर से प्रिटर, पेपर शीट, स्कैनर, पेपर कटर, स्केल बरामद किया है। साथ ही कार को सीज कर दिया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं। एसपी देहात ने बताया कि आरोपित नकली नोटों की खेप उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के अलावा उप्र के बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर आदि जिलों में चलाते थे। परचून और शराब की दुकानों पर चलाते थे नोट: एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों ने बताया है कि वह नकली नोट परचून, शराब की दुकान और ढाबों पर चलाते थे। नकली नोट हूबहू असली जैसे हैं। इसलिए इन जगहों पर नोट चलाने से किसी को शक भी नहीं होता था। लेकिन, किसी तरह से पुलिस को इसकी भनक लग गई।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581