उत्तराखंड समाचार

पुलिस लाईन मे हुआ विदाई समारोह का आयोजन

अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य आऱक्षी राजेन्द्र सिंह को पुलिस परिवार द्वारा शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी गई।

चमोली। अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य आऱक्षी राजेन्द्र सिंह को पुलिस परिवार द्वारा शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी गई।

आज पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार की उपस्थिति में पुलिस लाईन सभागार में मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह की अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह 12 दिसंबर 2008 को पुलिस विभाग में का. के पद पर भर्ती हुए थे व वर्ष 2022 में मुख्य आरक्षी के पद पर नियुक्त हुए तथा अपनी स्वच्छ व सराहनीय सेवा के कार्यकाल में जनपद रुद्रप्रयाग व चमोली में नियुक्त रहे। इससे पूर्व राजेन्द्र सिंह भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुकें हैं। आज अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के फलस्वरुप पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे हैं पुलिस विभाग में रहते हुए मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह द्वारा पुलिस विभाग में  कुल 15 वर्ष 05 माह व 19 दिन की सेवा कर्मठता एवं निष्ठापूर्वक की गई।

सेवानिवृत्ति के अवसर परय विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक द्वारा इनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनको सपरिवार स्वस्थ्य रहने व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी, तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्यओं/सहायता आदि के सम्बन्ध में निःसंकोच अवगत कराये जाने के सम्बन्ध में बताया गया।विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी को पुलिस स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। अन्य उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियो द्वारा सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुभकामनाओं सहित भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग प्रमोद शाह, प्रतिसार निरीक्षक आनन्द सिंह रावत व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464