उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

स्कूल में ठेका प्रथा शुरू करने के विरोध में प्रदर्शन

देहरादून 17 जून। सीटू से संबद्ध दून स्कूल कर्मचारी पंचायत देहरादून द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल के कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने ठेका प्रथा शुरू करने के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज, जिला सचिव अभिषेक भंडारी, कोषाध्यक्ष रवींद्र नौडियाल, यूनियन अध्यक्ष मुकेश सिंह, महामंत्री देवराज केसी मनीष कुमार आदि ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर धर्मेंद्र सोनकर, सोनू सोनकर, देव सिंह, विनीत कुमार, हरीश कुमार आदि बड़ी संख्या में सीटू से जुड़े लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर लेखराज ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रबंधन श्रम कानूनो का खूलम – खुल्ला उलंघन कर रहा है। जिससे श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाएं समाप्त होंगी। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट लेबर एवलुशन एक्ट 1970 के अनुसार नियमित काम पर नियमित श्रमिक लगाने होंगे। किंतु स्कूल प्रबंधन द्वारा रेगुलर चालकों को ठेके में देने का प्रावधान बिल्कुल गलत है, और श्रम कानूनो का सरासर उलंघन है। जिसके लिए श्रम विभाग से लेकर जिला अधिकारी को भी संज्ञान ले कर इस तरह के उक्त स्कूल के विरुद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि अन्य स्कूलों में भी इस तरह का शोषण से बाज आयेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह से श्रमिकों के बीच आक्रोश व्याप्त होता जिसका नतीजा उनके व्यापक संघर्ष के रूप में सामने आता है। उन्होंने कहा कि यदि स्कूल प्रबंधन द्वारा श्रमिकों का शोषण किया जाता है तो सीटू व्यापक आंदोलन को बाध्य है। इस अवसर पर रेहड़ी पटरी वर्कर्स यूनियन संबंध सीटू ने भी सिटी मजिस्ट्रेट को उनके उत्पीड़न के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा व मांग किकी उन्हें रोजगार करने दे उन्होंने इसके विरोध में नगर आयुक्त को भी ज्ञापन वी व्यवसायियों की सूची दी इस पर कार्यवाही का आश्वासन दिया।इस अवसर पर निर्माणाधीन लखवाड़ व्यासी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से आए संविदा श्रमिक संघ उत्तरांचल शाखा के अध्यक्ष प्रदीप चौहान, बबलू प्रकाश, विपिन कुमार, बॉबी सिंह आदि ने प्रदर्शन में भाग लिया व केएल &टी कंपनी के द्वारा श्रमिकों के शोषण के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा व कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button