उत्तराखंड समाचार

वेडिंग पॉइंट में लगी भीषण आग, क्रेटा सहित कई वाहन जलकर राख

वेडिंग प्वांइट में लगी आग, कई वाहन जल कर राख

देहरादून/ऋषिकेश, 04 जुलाई। ऋषिकेश के गंगानगर क्षेत्र स्थित एक वेडिंग पॉइंट में तड़के भीषण आग लग गई। घटना के समय वेडिंग पॉइंट में छह लोग सो रहे थे। वेडिंग पॉइंट में भारी मात्रा में कपड़े के टेंट और फोम की कुर्सियां रखी थीं, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। हादसे में चार वाहन आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें आसपास के घरों तक पहुंचने लगीं। घबराए लोगों ने सबसे पहले अपने घरों से गैस सिलिंडर बाहर निकाले।

आज तडके प्रात: कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली ऋषिकेश को सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकेश के गंगानगर क्षेत्र में स्थित शगुन वेडिंग पॉइंट हाल मधुर मिलन टैंट हाउस में आग लग गई है। इस सूचना पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस बल मौके पर पहुँचा, साथ ही ऋषिकेश, लालतप्पड तथा आस पास के अन्य फायर स्टेशनों से दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे। मौके पर 05 फायर टेण्डरों द्वारा कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर रखे गैस के सिलेण्डरों को सबसे पहले मौके से हटाते हुए बडी दुर्घटना की सम्भावना को टाला गया।

घटना मे वेडिंग प्वांइट स्थित टैंट हाउस में रखे टैंट व अन्य सामान जल गया। साथ ही वैडिंग प्वाइंट के अन्दर खडे 04 चौपहिया वाहन तथा एक मोटर साइकिल भी आग की चपेट में आने से जल गए। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट के कारण आग का लगना प्रकाश में आया है, उक्त वेडिंग पॉइंट को शहजाद पुत्र निशार अहमद निवासी आरपीएस स्कूल के पास गंगा नगर ऋषिकेश द्वारा लीज पर लिया गया था, जिसमे वह वेडिंग पॉइंट के साथ साथ टेंट हाउस का कार्य भी करता था। आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है, साथ ही आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

आग से जले वाहनों का विवरण :-

1- यूके 14 सीए 4414 (छोटा हाथी)

2- यूके 14CA 1594 (छोटा हाथी)

3- यूके 14CA 3191 (बोलेरो पिकअप)

4- यूके 14J8696 (क्रेटा)

5- एचआर 02 1284 मोटर साईकिल स्पेंलडर

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581