उत्तराखंड समाचारधर्म

जनपद रुद्रप्रयाग में सुचारु हो गयी केदारनाथ धाम की यात्रा

यात्रियों को गौरीकुण्ड की तरफ भिजवाते हुए केदारनाथ धाम यात्रा को पुनः सुचारु किया गया है।

रुद्रप्रयाग, 04 जुलाई। जनपद रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम की यात्रा सुचारु हो गयी है। आज प्रातःकाल सोनप्रयाग शटल पार्किंग क्षेत्रान्तर्गत गिरे बोल्डर इत्यादि की सफाई करने के उपरान्त मार्ग आवागमन हेतु सुचारु किया जा चुका था। परन्तु गौरीकुण्ड से लगभग एक किलोमीटर आगे छौड़ी गधेरे नामक स्थान पर बोल्डर, मलबा-पत्थर आने से पैदल मार्ग पूरी तरह से बाधित होने पर यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत पैदल यात्रा को अस्थायी तौर पर रोका गया था। सम्बन्धित कार्यदायी संस्था लो.नि.वि. के स्तर को इस मार्ग को खोले जाने की कार्यवाही के उपरान्त यहां पर दोनो छोरों पर रुके यात्रियों को सुरक्षा बलों की उपस्थिति में आर-पार कराया जा रहा है। सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत रोके गये यात्रियों को गौरीकुण्ड की तरफ भिजवाते हुए केदारनाथ धाम यात्रा को पुनः सुचारु किया गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581