आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर भयानक हादसा

बस समेत कई वाहनों में लग गई आग, दो लोगों की मौत

हरिद्वार। देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर भयानक हादसा हुआ है। यहां चार वाहन आपस में टकरा गए। जिसके बाद बस समेत कई वाहनों में आग लग गई। जिसमें अभी तक दो लोगों की मौत की सूचना है। कुछ लोग ट्रक के नीचे भी दबे। राहत बचाव का कार्य जारी है। इस घटना के बाद मौके पर आग की ऊंची लपटें उठती नजर आई।
यह हादसा हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर मोतीचूर फ्लाईओवर पर हुआ है। बताया जा रहा है कि रविवार रात को फ्लाईओवर पर तेज गति में जा रहे चार वाहन टकराए और मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भयंकर हुआ कि टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई। आग लगते ही फ्लाईओवर पर अफरा तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम की वजह से रायवाला से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय से मौके पर नहीं पहुंच सकीं, लेकिन हरिद्वार से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। हरिद्वार के सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग लगने से उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस पूरी तरह जल गई है। मौके पर लगभग 15 एम्बुलेंस पहुंची हैं और करीब 9 किलोमीटर का लंबा जाम लगा है। फिलहाल, मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि हादसे में एक ट्रक, एक एसयूवी कार, एक डंपर और एक बस के बीच टक्कर हुई। टक्कर के बाद कार का सीएनजी सिलेंडर फट गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है

Related Articles

Back to top button