उत्तराखंड समाचार

निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 126 लोगों ने लिया लाभ

समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने वाला एक सजग संस्थान है।

देहरादून, 23 मई। उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में आज निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 126 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस शिविर का उद्देश्य आमजन को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सहज और सुरक्षित इलाज उपलब्ध कराना रहा। शिविर के मुख्य अतिथि स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज ने कार्यक्रम का समापन करते हुए कहा कि होम्योपैथी केवल एक चिकित्सा प्रणाली नहीं, बल्कि एक समग्र उपचार पद्धति है, जो शरीर के भीतर रोगों से लड़ने की स्वाभाविक शक्ति को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी एक सुरक्षित, सहज और प्रभावी विकल्प बनकर उभर रही है। इसकी विशेषता यह है कि यह व्यक्ति के शारीरिक ही नहीं, मानसिक और भावनात्मक पक्षों पर भी कार्य करती है। आज का यह शिविर समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने की दिशा में एक प्रशंसनीय पहल है। प्रेस क्लब की ओर से इस तरह के आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है। मुख्य अतिथि ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के कॉर्पस फंड में सवा लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि प्रेस क्लब न केवल पत्रकारिता का मंच है, बल्कि यह समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने वाला एक सजग संस्थान है। डॉ. शैलेन्द्र ममगाईं, चिकित्सा अधिकारी ने शिविर में उपस्थित लोगों को होम्योपैथिक पद्धति की उपयोगिता और प्रभाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस शिविर में एसबीएल फार्मा की ओर से सभी रोगियों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर का संचालन उत्तरांचल प्रेस क्लब के महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला ने किया। इस अवसर पर परामर्श चिकित्सकों में डॉ. हिमानी भण्डारी, डॉ. काजल बिष्ट, फार्मासिस्ट ओम प्रकाश खत्री, वार्डब्वॉय सुशील शर्मा तथा एसबीएल फार्मा से दीपक रावत व राहुल कुमार मौजूद रहे। प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि प्रेस क्लब सामाजिक सरोकारों में भी आगे रहकर समाज को सेवा देता रहेगा। इस अवसर पर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी से स्वास्थ्य समिति संयोजक रमन कुमार जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला, संयुक्त मंत्री रश्मि खत्री, अभय सिंह कैन्तुरा, संप्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शूरवीर सिंह भंडारी, संदीप बड़ोला, पंकज भट्ट, मनवर सिंह रावत, दीपक बड़थ्वाल, किशोर रावत, मीना नेगी सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581