उत्तराखंड समाचार

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों से एसएसपी ने किया संवाद

पुलिस प्रशिक्षण के महत्व व उसके उद्देश्य के विषय में दी विस्तृत जानकारी

देहरादून, 23 मई। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन स्थित ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों से पुलिस लाइन सभागार में इंटरेक्शन किया गया।  कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों से उनके प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए प्रशिक्षण के महत्व व उसके उद्देश्य के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।  साथ ही प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों पर दी जा रही जानकारियों को बारीकियों से सीखने के संबंध में अवगत कराया, जिससे भविष्य में उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान इसका लाभ मिल सके। इस दौरान प्रशिक्षण केंद्र में नियुक्त प्रशिक्षकों से वार्ता करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उन्हें सभी प्रशिक्षुओं के प्रति सहयोगी एवं संयमित व्यवहार रखने तथा सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित सभी अंतः तथा बाह्य विषयों के सम्बन्ध में गहनता से प्रशिक्षण/जानकारी देने के निर्देश दिए गए, जिससे वे भविष्य में कर्तव्यों के दौरान आने वाली किसी भी चुनौतियों का सामना आसानी से कर सके।  इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के दौरान आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके त्वरित निराकरण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विकासनगर व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581