उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में वार्षिक खेल दिवस 2026 का भव्य आयोजन

वार्षिक खेल दिवस का यह आयोजन कैडेट्स के लिए प्रेरणा, उत्साह एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने वाला अविस्मरणीय अवसर सिद्ध हुआ।

देहरादून। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में वार्षिक खेल दिवस 2026 का भव्य आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरुण कुमार यादव, अतिरिक्त आयुक्त, अलीगढ़ रहे, जो सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के गौरवशाली पूर्व छात्र (स्कूल नं. 1525) हैं। उन्होंने वर्ष 1986 में विद्यालय में प्रवेश लिया तथा वर्ष 1993 में विद्यालय से उत्तीर्ण हुए। वर्ष 2000 में सिविल सेवा में चयनित होने के पश्चात उन्होंने बरेली, लखनऊ, मुज़फ्फरनगर, वाराणसी एवं अलीगढ़ में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएँ दीं। वर्तमान में वे अतिरिक्त आयुक्त, अलीगढ़ के पद पर कार्यरत हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री के. वी. अजित रहे, जो वर्ष 2009 बैच के भारतीय इंजीनियरिंग सेवा अधिकारी हैं। उन्होंने केरल के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, त्रिशूर से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से कंट्रोल एवं ऑटोमेशन में एमटेक की उपाधि प्राप्त की। यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत उन्हें भारतीय आपूर्ति सेवा आवंटित हुई। उन्होंने भारत सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएँ प्रदान की हैं। वर्तमान में वे रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत निदेशक (मिलिट्री एवं सैनिक स्कूल्स) के रूप में कार्यरत हैं तथा देश के सैनिक स्कूलों, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों एवं आरआईएमसी से संबंधित दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ आकर्षक मशाल प्रज्ज्वलन परंपरा से हुआ। खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के स्टाफ एवं अभिभावकों के लिए भी विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के उन पूर्व कैडेट्स को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में चयन प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। साथ ही कैडेट विमल राज को एनसीसी के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं हेतु प्राप्त NCC DG Commendation के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। प्रतियोगिताओं के परिणामों में बछेंद्री हाउस ने सर्वश्रेष्ठ ड्रिल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, जबकि जिम्नास्टिक्स टीम को सर्वश्रेष्ठ इवेंट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं केसरी हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में मुख्य अतिथि श्री अरुण कुमार यादव ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने कैडेट्स को विभिन्न खेलों में सक्रिय भागीदारी करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा निरंतर परिश्रम द्वारा सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वार्षिक खेल दिवस का यह आयोजन कैडेट्स के लिए प्रेरणा, उत्साह एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने वाला अविस्मरणीय अवसर सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464