उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

एसएसपी दून की सटीक रणनीति का दिखा असर

नेताओं से ठगी करने वाले अन्तर्राज्जीय ठग गिरोह का सरगना चढा दून पुलिस के हत्थे

देहरादून। एसएसपी दून की सटीक रणनीति का असर दिखाई दिया। राष्ट्रीय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से ठगी करने वाले अन्तर्राज्जीय ठग गिरोह का सरगना दून पुलिस के हत्थे चढ गया हैं। अभियुक्त द्वारा स्वंय को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का निजी सचिव बताकर जनप्रतिनिधि एक महिला से ठगी करी थी। अभियुक्त द्वारा गूगल के माध्यम से राजनैतिक पार्टियों से जुडे वरिष्ठ नेताओं व उनके सहयोगियों, करीबियों के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई जाती थी। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा कई अन्य राज्यो में भी राजनैतिक पार्टियों से जुडे नेताओ से पद, टिकट दिलाने के नाम पर ठगी किया जाना प्रकाश में आया हैं। अभियुक्त के उत्तराखण्ड में भी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जुडे कई वरिष्ठ नेताओं के सम्पर्क में होने की पुलिस को जानकारी मिली हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती भावना पांडे द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि कनिष्क सिंह नाम का एक व्यक्ति ने स्वंय को एक राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का निजी सचिव बताते हुए उनसे उत्तराखंड राज्य में सर्वे व पार्टी में महत्वपूर्ण पद दिलवाने के एवज में 25 लाख रुपए की मांग की गई तथा 13 अप्रैल को उक्त व्यक्ति के द्वारा अपने एक साथी को श्रीमती भावना पांडे के आवास पीनाकिल रेजिडेंसी जाखन भेजा गया, जहां उक्त आदमी श्रीमती भावना पांडे से 25 लाख रुपए ले गया। धनराशि लेने के बाद उक्त व्यक्ति कनिष्क ना तो उनका फोन उठा रहा है ना ही उनके पैसे वापस लौटा रहा है। उक्त व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उसके द्वारा पहले भी कई राज्यों में बड़े नेताओं के साथ इसी प्रकार धोखाधड़ी किये जाने की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर तत्काल धारा 318 (4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर घटना के अनावरण तथा धोखाधडी में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरे व मुखबिर के माध्यम से ठगी की घटना में शामिल अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तो घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त के उत्तराखण्ड में भी राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के सम्पर्क में होने तथा राष्ट्रीय पार्टी के एक पदाधिकारी को टिकट दिलवाने के नाम पर उससे पैसेफिक माल जाखन में पैसे लेने आने की जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त कनिष्क उर्फ गौरव कुमार को जाखन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसका असली नाम गौरव कुमार पुत्र दुर्गादास निवासी मकान नंबर 30 नेहरू कॉलोनी मजीठा रोड अमृतसर थाना सदर पंजाब उम्र 42 वर्ष है तथा वह मूल रूप से अमृतसर पंजाब का रहने वाला है। उसके द्वारा गूगल के माध्यम से बडी राजनैतिक पार्टियों से जुडे उनके वरिष्ठ पदाधिकारियों व नेताओं तथा उनके करीबियों/सहयोगियों के सम्बन्ध में जानकारियां जुटाई गयी थी। इस दौरान उसे कनिष्क सिंह नाम के एक व्यक्ति, जो वर्ष 2003 से 2015 तक एक राष्ट्रीय पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के निजी सचिव के रूप में कार्यरत था तथा वर्तमान समय में भी उक्त पदाधिकारी का काफी करीबी है, के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर उसके द्वारा कनिष्क सिंह के नाम से ट्रू-कॉलर में एक आईडी बनाई तत्पश्चात neta.com साइट पर जाकर उक्त राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी से जुडे पूरे देश के वरिष्ठ नेताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा अपने 03 अन्य साथियों छज्जू, रजत मदान व मनिंदर सिंह कालू, जो पंजाब के ही रहने वाले हैं, के साथ मिलकर कई लोगों के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। अभियुक्त द्वारा स्वयं को उक्त राजनैतिक पार्टी के उक्त पदाधिकारी का निजि सचिव बताते हुए वर्ष 2017 में जयपुर राजस्थान में 02 नेताओं को विधायक का टिकट दिलवाने के एवज में उनसे अलग-अलग 01 करोड़ 90 लाख तथा 12 लाख रुपए लिए गये। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में भी उसके द्वारा इसी प्रकार पटना बिहार में राजनैतिक पार्टी से जुडे एक नेता से पार्टी में पद दिलाने के एवज में 03 लाख रू0 लिए गये। अभियुक्त द्वारा अन्य राज्यों में भी इसी प्रकार ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हुए राजनैतिक पार्टियों से जुडे अन्य व्यक्तियों से भी मोटी धनराशि लिये जाने की बात बताई गई है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464