उत्तराखंड समाचारदेश

डीएम ने दिलाया राज्य आंदोलनकारी के परिजन को सम्मान पत्र

डीएम के संज्ञान में आया था प्रकरण, त्वरित कार्यवाही के दिए गए थे निर्देश

देहरादून, 21 दिसंबर। जिलाधिकारी सविन बसंल ने चिन्हित राज्य आंदोलनकारी स्व. सूर्य प्रसाद कोठारी पुत्र स्व. रामस्वरूप कोठारी 15 आदर्शग्राम कोठारी मार्केट देहरादून रोड ऋषिकेश के परिजनों को दिया गया सम्मान पत्र। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान सक्रिय भाग लिया गया  तथा राज्य निर्माण में इनका सक्रिय योगदान रहा है। उनका विवरण कार्यालय की सूची संख्या 10 के क्रमांक संख्या 231 पर अंकित है। जिलाधिकारी द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के साथ बुलाई गई बैठक में राज्य आंदोलनकारी स्व. सूर्य प्रसाद कोठारी पुत्र स्व. रामस्वरूप कोठारी का प्रकरण जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी कलेक्टेªट को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। आज उनके पुत्र अनिल कोठारी को सम्मान पत्र दिया गया। आंदोलनकारियों उनकी सुद लेनेे पर डीएम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आंदोलनकारियों द्वारा उठाये गए चिन्हिकरण की मांग, पेंशन बढाने आदि सभी मांगों को शासन को प्रेषित किया गया है। जिलाधिकारी की कार्यशैली पर राज्य आंदोलनकारी ने उन्हें साधुवाद दिया। इस अवसर राज्य आदोंलनकारी केशव उनियाल, जगमोहन सिंह नेगी, प्रदीप कुकरेती, अनिल कोठारी सहित आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581