उत्तराखंड समाचार

नदी के बीच बने टापू में फंसे 11 लोग, पुलिस ने किया रेस्क्यू

नदी के बीच बने टापू में फंसे लोग

देहरादून, 03 जुलाई। आमजन की सुरक्षा को लेकर दून पुलिस सदैव तत्पर हैं। डाकपत्थर क्षेत्र में यमुना नदी के टापू में फंसे 11 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा सकुशल रेस्क्यू किया गया। नदी में जलस्तर अचानक बढ जाने के कारण नदी के बीच बने टापू में फंस गये थे लोग। दून पुलिस द्वारा एसडीआरएफ व जल पुलिस के साथ मिलकर चलाया रेस्क्यू अभियान।
आज चौकी डाकपत्थर को स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सूचना दी गई कि अशोक आश्रम डुमेट के सामने यमुना नदी में एक टापू में कुछ पुरुष तथा महिलाएं फंसे गये है, जिस पर तत्काल पुलिस बल मय आपदा उपकरण के साथ एसडीआरएफ टीम व जल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा, जहां कुछ लोग टापू में फंसे हुए थे। जिस पर पुलिस, एसडीआरएफ व जल पुलिस द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाते हुए टापू में फंसे 11 व्यक्तियो (07 पुरूष व 04 महिला) कालीचरण पुत्र ठाकुर निवासी डुमेट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून, अजीत कुमार पुत्र सतवीर निवासी डुमेट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून, बिट्टू पुत्र ठाकुर निवासी डुमेट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून, विक्की पुत्र भोपाल सिंह निवासी डुमेट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून, अशोक पुत्र राजा निवासी डुमेट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून, सूर्य पुत्र गामू सिंह निवासी डुमेट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून, जगबीर पुत्र कलवा निवासी डुमेट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून, हेमलता पत्नी अजीत निवासी डुमेट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून, नीरज पत्नी बिट्टू निवासी डुमेट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून, चंद्रावती पत्नी जगबीर निवासी डुमेट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून, कल्पना पत्नी कालीचरण निवासी डुमेट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून को सकुशल बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किये गये व्यक्तियो द्वारा बताया गया कि वह मजदूरी का कार्य करते है तथा वह सभी सुबह नदी में गए थे, अचानक जलस्तर बढने लगा। जिस कारण वह सभी एक टापू में इकट्ठे हो गए, टापू के चारों तरफ पानी होने की वजह से बाहर नहीं आ पाए। रेस्क्यू किये गये सभी व्यक्तियों द्वारा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581