उत्तराखंड समाचार

अभियान में वितरित किये गये आईएसआई मार्क के 125 हेलमेट

यातायात पुलिस देहरादून द्वारा उक्त हैलमेट मैन के साथ विगत वर्ष से संयुक्त कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 500 से अधिक हैलमेट वितरित कर चुकी है।

देहरादून 19 मार्च। सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम में हेलमेट के प्रति जागरुक किये जाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान में आज हैलमेट मैन ऑफ इण्डिया राघवेन्द्र कुमार द्वारा यातायात पुलिस / थाना पुलिस के साथ संयुक्त रुप से एफआरआई / थाना प्रेमनगर / पुलिस लाईन में हेलमेट के प्रति जागरुकता कार्यक्रम किये गये जिसमें उपस्थित सभी आमजन को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रुप से पहनने तथा उसकी उपयोगिता के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी है। उक्त अभियान में आईएसआई मार्क के लगभग 125 हेलमेट भी वितरित किये गये। उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना हेलमेट वाहन चलाने के कारण अकारण होने वाली मृत्यु को रोकना तथा उसके प्रति जागरुक करना है। जागरुकता कार्यक्रम में निर्धारित रुपरेखा के अनुसार श्री अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात, देहरादून के निर्देशन में मशाल यात्रा निकाले जाने हेतु सांय 18.00 बजे घण्टाघर पर 200 पुलिस कर्मियों एवं माउण्टेंट पुलिस (अश्व दल) एकत्रित हुए। उक्त मशाल यात्रा शाम 6.30 बजे घण्टाघर से प्रस्थान होकर पल्टन बाजार की ओर निकाली गयी। हेलमेट मैन ऑफ इंडिया राघवेंद्र कुमार ने सड़क हादसों के खिलाफ युद्ध छेड़ा है. शाम होते ही सड़को पर मशाल लेकर निकल जाते है इनके साथ सैकड़ों युवा की टीम भी होती है। उक्त मशाल यात्रा में हैलमेट मैन के साथ जनपद देहरादून पुलिस भी मशाल जला रही हैं। हेलमेट नहीं पहनने से दुर्घटना में सिर में चोट आने पर मौत की घटना अधिक होती है इससे हेलमेट को कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए नहीं अपनी जान की सुरक्षा के लिए अवश्य पहनना चाहिये। उक्त मशाल यात्रा में श्री अक्षय कोंडे पुलिस अधीक्षक यातायात तथा राघवेन्द्र सिंह, हैलमेट मैन ऑफ इण्डिया, निरीक्षक यातायात / सीपीयू एवं अन्य 200 से अधिक पुलिस कर्मिंयों के साथ-साथ अश्व दल भी शामिल रहे। उक्त मशाल यात्रा का आमजन में सकारात्मक संदेष प्रसारित हुआ है जिसकी आमजन द्वारा भी सराहना की गयी। लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के लिए हैलमेट मैन किताब के बदले जगह-जगह सड़कों पर फ्री हेलमेट बांट रहे है. सड़क सुरक्षा अभियान को मज़बूती देने के लिये उक्त हैलमेट मैन अपना घर तक बेच चुका है. इनके जीवन का बस अब एक ही मकसद है कि उसके दोस्तक की तरह किसी अन्यद की जान हेलमेट ना पहनने के कारण न जाए, हैलमेट मैन श्री राघवेन्द्र कुमार के उक्त अभियान में यातायात पुलिस देहरादून विगत वर्ष से सम्मिलित होकर सक्रिय रुप से कार्य कर रही है ।
यातायात पुलिस देहरादून द्वारा उक्त हैलमेट मैन के साथ विगत वर्ष से संयुक्त कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 500 से अधिक हैलमेट वितरित कर चुकी है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा समय-समय पर उक्त हैलमेट मैन को जनपद देहरादून में आमन्त्रित किया जाता रहेगा :- अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581