उत्तराखंड समाचारराजनीति

अक्टूबर माह के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा सैन्य धाम : गणेश जोशी

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा प्रदेश में शहीद द्वार/ स्मारकों के निर्माण कार्य अब सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है।

देहरादून, 08 जनवरी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के सेलाकुई में पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति पछवादून द्वारा आयोजित चतुर्थ स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने कार्यक्रम उपस्थित पूर्व सैनिकों वीरांगना को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री जोशी ने कहा सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा प्रदेश में शहीद द्वार/ स्मारकों के निर्माण कार्य अब सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। पहले यह संस्कृति विभाग के माध्यम से कराया जाता था। मंत्री जोशी ने कहा वीरता चक्र श्रृंखला से अलंकृत सैनिकों और वीर नारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है जिसके लिए मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। मंत्री जोशी ने कहा राज्य सरकार ने सैनिकों या उनके आश्रितों को मिलने वाली अनुदान राशि बढ़ाने से लेकर शहीद सैनिकों के आश्रितों को राज्य सरकार के अधीन आने वाली नौकरियों में वरीयता के आधार पर नियुक्ति देने का भी फैसला लिया गया है। सैनिकों पूर्व सैनिकों के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों कार्य किए जा रहे है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन के अनुरूप राज्य में पांचवें धाम के रूप में देहरादून में एक भव्य ‘सैन्य धाम‘ का निर्माण किया जा रहा है,जिसका निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा अक्टूबर माह के अंत तक सैन्य धाम बनकर तैयार हो जाएगा। मंत्री ने कहा यह सैन्य धाम सभी उन वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह ना करते हुए, तिरंगे की शान एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। मंत्री ने कहा यह सैन्य धाम आने वाली अनेकों पीढ़ियों के लिए राष्ट्र आराधना के एक दिव्य प्रेरणा पुंज के रूप में कार्य करेगा। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कार्यक्रम में वीर नारियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर समिति अध्यक्ष निरंजन सिंह चौहान, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर,कैलाश पंत, सचिव कैप्टन सूर्य बहादुर राणा, उपाध्यक्ष खड़ग सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुसाईं, ब्रिगेडियर संदीप, कर्नल आर.एस. भंडारी, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464