उत्तराखंड समाचार

शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई शुरू,

एसएसपी ने किया परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित

देहरादून, 03 मार्च। पुलिस लाइन देहरादून में आरक्षी (नागरिक पुलिस/पीएसी/आईआरबी) की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई हैं। एसएसपी देहरादून ने भर्ती स्थल पर उपस्थित होकर सभी अभ्यर्थियों को मोटिवेट किया। एसएसपी ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान एसएसपी देहरादून ने स्वयं बॉल थ्रो कर अभ्यर्थियों का मनोबल बढ़ाया।

आज पुलिस लाइन देहरादून में आरक्षी (नागरिक पुलिस/पीएसी/आईआरबी) की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई, शारीरिक्त परीक्षा के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा भर्ती प्रक्रिया का जायजा लिया गया, इस दौरान एसएससी देहरादून द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को मोटिवेट करते हुए उन्हें दक्षता परीक्षा अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपने शुभकामनाएं दी, साथ ही अभ्यर्थियों के समक्ष स्वयं बॉल थ्रो कर उनका मनोबल बढ़ाया।

पुलिस लाइन देहरादून में आरक्षी (जनपदीय पुलिस/पीएसी/ आईआरबी) भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परिक्षा प्रारंभ हुई। आज से 21 मार्च तक आयोजित होने वाली उक्त शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 7000 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा को सकुशल रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रतिदिन 500 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु बुलाया जा रहा है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581