उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड युवा विधानसभा में पारित हुआ भू-क़ानून

युवा विधानसभा के दूसरे दिन सत्ता पक्ष की ओर से भू-क़ानून प्रस्तुत किया गया

देहरादून 28 फरवरी। पिछले दो दिनों से सहकारिता विभाग के यू.सी.एफ. प्रेक्षागृह में युवा आह्वान के तत्वाधान में चल रही उत्तराखंड युवा विधानसभा में बतौर मुख्य अतिथि देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि मैं भी छात्र राजनीति से आया हूँ और यहाँ भी कई विश्वविद्यालयों के युवा बैठे हैं, युवा आह्वान की इस पहल से युवाओं को राजनीति में आने का एक अच्छा मंच है और विधानसभा की कार्यवाही कैसे चलती हैं उसे समझने का एक अच्छा मंच है। युवा विधानसभा के दूसरे दिन सत्ता पक्ष की ओर से भू-क़ानून प्रस्तुत किया गया, जिसमें कई युवा विधायकों ने अपने विचार प्रस्तुत किये। युवा विधायक अभिषेक घनसाला ने कहा कि उत्तराखंड के संसाधनों पर पहला हक उत्तराखंडियों का है। वही एक महिला युवा विधायक सोनाली पंवार ने कहा कि हमें उत्तराखंड के संसाधनों व भूमि को भू-माफियाओं से बचाना है। युवा विधायक महक भंडारी ने कहा कि जिन उद्देश्यों से कई व्यक्तियों ने जमीन खरीदी उसका दुरूपयोग हुआ ये चिंता मेरे मन में रही है। युवा विधायक पवन कुमार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का मूल स्वरूप और मूल अस्तित्व बचा रहे इसके लिए यह भू-क़ानून जरूरी है। युवा विधायक ने कहा कि राज्य की डेमोग्राफी बची रहे इसका भी ध्यान इस क़ानून में रखा गया है। नेता प्रतिपक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि इस भू क़ानून में हरिद्वार और उधमसिँह नगर को भी सम्मिलित किया जाये। चर्चा का उत्तर युवा मुख्यमंत्री आकाश बिष्ट ने कहा कि हमने राज्य के हित में यही संशोधन विधेयक लाया है और राज्य की भलाई के लिए इससे हमारी उत्तराखंडियत बनी रहेगी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव एडवोकेट सचिन थापा ने कहा कि आज के युग में लोगों को दूसरे की बात को सुनने की सहनशीलता ख़त्म होती जा रही है।कोई अच्छी बात यदि पक्ष या विपक्ष ने कही है तो उसे स्वीकार करने के बजाय उसका विरोध करना हमने अपना स्वाभाव सा बना लिया। ऐसे में इस मंच से आप सभी को यह प्रयास करना है कि संवाद करके एक दूसरे के विचारों का आदान-प्रदान करना ही इसका समाधान है। इस अवसर पर मथुरा प्रसाद थपलियाल,नीरज पंत,राजगीता शर्मा, ब्रिगेडियर के.जी.बहल, कैप्टन जे.वीं.कार्की युवा आह्वान निदेशक रोहित ध्यानी, अध्यक्ष प्रकाश गौड़, उपाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, संदीप काला,सचिव लक्ष्मण नेगी, कोषाध्यक्ष प्रशांत बडोनी, संकित राणा, कुलदीप सेमवाल, अक्षय शर्मा,हरीश रावत, उत्कर्ष नेगी, अनुज रावत आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581