उत्तराखंड समाचार

मेयर ने किया गांधी पार्क में सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

संदर्भ में आज नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल के साथ पुनर्निर्माण कार्यों के प्रस्तावित मानचित्र आदि का अवलोकन कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

देहरादून, 10 सितम्बर। आज मेयर सौरभ थपलियाल ने देहरादून “गांधी पार्क” में नगर निगम द्वारा प्रस्तावित पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। गांधी पार्क देहरादून शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक धरोहर है। शहर के हर वर्ग  महिलाओं, बच्चों, बुर्जुगों और युवाओं के लिए वर्षों से गांधी पार्क स्वास्थ्य, खेल, प्रकृति और पर्यावरण की दृष्टि से अहम स्थान रहा है। नगर निगम गांधी पार्क में खेल, हरित क्षेत्र, व्यायाम के उपकरण और शौचालय जैसी नागरिक सुविधाओं को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस संदर्भ में आज नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल के साथ पुनर्निर्माण कार्यों के प्रस्तावित मानचित्र आदि का अवलोकन कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button